Rajasthan Budget 2022 | राजस्थान बजट 2022 की पूरी जानकारी देखें |

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज 23-02-2022 को Rajasthan Budget 2022 पेश किया है | CM अशोक गहलोत ने अपने तीसरे कार्यकाल का यह चौथा राजस्थान बजट 2022 पेश किया था | तो आखिर ऐसा क्या ख़ास बजट है, 2022 का जो सुर्खियों में चल रहा है | आज हम यहाँ राजस्थान बजट 2022 के मुख्य और महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में बतायेंगे | हालाँकि विपक्षी दल इस बजट को लेकर नाखुश है | लेकिन देखते आपको यह Budget 2022 कैसा लगता है | 

Rajasthan budget 2022

Rajasthan Budget 2022

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज प्रातः 11 बजे संसद में बजट पेश किया था | इसके साथ Rajasthan में Budget पेश करते समय एक बहुत लम्बा भाषण दिया है | अब देखते कौन कौन से सेक्टर्स में फायदा मिलेगा और कौनसे सेक्टर्स को नुकसान झेलना पड़ेगा | 

बजट की मुख्य घोषणाएँ:-

1. Health Sector Budget:-

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में अभी वर्तमान में 5 लाख तक मुफ्त में इलाज करा सकते है | अब इसे बढाकर 10 लाख रूपए तक की घोषणा की है | 
  • अब बड़ी बीमारियों का इलाज भी चिरंजीवी योजना में शामिल किया जाएगा जैसे- Blood Cancer, बोन मेरो ट्रांसप्लांट, ऑर्गन ट्रांसप्लांट आदि | 
  • सरकारी हॉस्पिटल में थाइरोइड, सोनोग्राफी, शुगर की HBA1C जांच, एंजियोग्राफी आदि की जांच फ्री होगी | 
  • जयपुर के SMS Hospital में रोबोटिक सर्जरी शुरू होगी | 

2. Education Sector Budget:-

  • जोधपुर में खुलेगा नया डेंटल कॉलेज | 
  • 19 जिलों में खोले जाएंगे 36 नए Girls College | 
  • जयपुर के JLN मार्ग पर एजुकेशन हब के लिए खर्च होंगे 250 करोड़ रूपए | 
  • कॉम्पिटिशन एग्जाम में चीटिंग को रोकने के लिए एक Anti Chitting Cell बनायी जायेगी | 

3. Infrastructure Sector Budget:-

  • 4000 KM लम्बी सड़क का निर्माण होगा | 
  • 32 नए इंडस्ट्रियल एरिया बनेंगे | 
  • पचपदरा में 383 वर्ग किलोमीटर में 1000 करोड़ की लागत से पेट्रोकेमिकल इन्वेस्टमेंट रीजन बनेगा |
  • जयपुर मेट्रो का रूट 5 KM और बढाकर 16.5 KM तक किया जाएगा | 
  • उदयपुर और कोटा में भी जयपुर की तरह विकास प्राधिकरण बनाये जाएंगे | 

4. Real State Sector Budget:-

  • बिल्डरो को फायदा देने के लिए जमीन की DLC पर 15% की छुट दी जायेगी ताकि रियल स्टेट को बुस्ट मिल सके | 
  • जमीन खरीदने पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी को 1% काम किया गया | 
  • अगर जमीन वृद्ध व्यक्ति के नाम करवाई  है, तो रजिस्ट्री की लागत में भी छूट मिलेगी | 
  • नए मकानों की कीमतों में भी कमी आएगी | 

5. Agriculture Sector Budget:-

  • कृषि बजट के लिए कुल 78,938 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है | 
  • एग्रीकल्चर सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार 1000 ड्रोन खरीदेगी | 
  • इन ड्रोन्स को किसानो को किराए पर उपलब्ध करवाया जाएगा | 
  • ईस्टर्न कैनाल से पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में सिचाई और पीने का पानी दिया जाएगा | 
  • जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा | 

6. Budget for Young Men & Women:-

  • युवाओं को रोजगार देने के लिए राजीव गाँधी नॉलेज सर्विस एंड इनोवेशन हब बनेगा | 
  • मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत 20,000 महिलाओं को जॉब दी जायेगी | 
  • युवाओं को आगे बढ़ने के लिए कोटा, बीकानेर और भरतपुर में Science Centre खोले जायेगें | 
  • प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को Smart Phone के साथ इंटरनेट की सुविधा दी जायेगी | 
  • 10,000 होमगार्ड, 200 खाद्य सुरक्षा अधिकारी, 10,००० इंग्लिश मध्यम स्कूल में टीचर्स और 500 पर्यटन मित्रो के पदों पर भर्ती प्रक्रिया करवाई जायेगी | 

7. Budget for General Security:-

  • अपराध को कम करने के लिए 500 नयी पुलिस मोबाइल यूनिट बनेगी | 
  • कमर्शियल सेंटर्स पर CCTV लगाने अनिवार्य होंगे | 
  • साइबर सिक्योरिटी के लिए हर जिले में केंद्र खोले जाएंगे |

8. Budget for Games:-

  • पैरालंपिक पदक विजेताओं को 25 बीघा जमीन दी जायेगी | 
  • राजगढ़ सादुलपुर में खेल अकादमी बनायी जायेगी | 
  • भरतपुर में कुश्ती स्टेडियम बनाया जाएगा | 

 

Conclusion / निष्कर्ष:-

Rajasthan Budget 2022 की लगभग सभी महत्वपूर्ण घोषणाओ के बारे में बता दिया है | हालांकि बजट की सभी घोषणाएं यही नहीं है | अब आप बता सकते हैं की बजट कौनसे सेक्टर के लिए अच्छा है | क्या आपको लगता है, की इसमें और क्या शामिल होना चाहिए था | कमेंट करके जरूर बताएं | 

 

Read More:-

👉 अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ❤️

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top